{"_id":"6a929ae034231828420b2a4b","slug":"video-man-attacked-with-sticks-rods-at-in-laws-house-over-settlement-dispute-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ससुराल में युवक पर लाठी, डंडे एवं सरिया से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ससुराल में युवक पर लाठी, डंडे एवं सरिया से हमला
बाह। पत्नी ने परिवार न्यायालय में चल रहे विवाद को सुलझाने के बहाने फोन काल कर पति को बटेश्वर बुलाया। आरोप है कि बटेश्वर पहुंचते ही ससुरालियों ने लाठी, डंडे एवं सरिया से हमला कर घायल कर दिया।
नगला खंगर फिरोजाबाद के मढवा गांव के संजीव उर्फ मुंडे ने पुलिस को बताया पत्नी के साथ न्यायालय में परिवाद चल रहा है। 26 अगस्त को पत्नी ने काॅल कर राजीनामा करने के बहाने कुछ कागज, नकदी और जेवर के साथ बटेश्वर बुलाया था। 27 अगस्त की शाम 4 बजे बाइक लेकर अपने गांव से बटेश्वर आया था। पहले से घात लगाये बैठे ससुरालियों ने लाठी, डंडे एवं सरिया से हमला कर दिया। चीख पुकार पर इकट्ठे हुए लाेगों ने उसकी जान बचाई। पिटाई से शरीर पर नीले निशान पड़ गए हैं। एक हाथ में फैक्चर हो गया है। युवक का आरोप है कि ससुरालियों ने न्यायालय के कागज, नगदी, जेबर, बाइक, मोबाइल छीन लिए हैं। बाह पुलिस ने घायल काे मेडिकल के लिए बाह सीएचसी पर भेजा। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।