{"_id":"6a8ef88c1f524970250c699d","slug":"video-major-crackdown-by-food-department-in-agra-7000-liters-of-milk-destroyed-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात हजार लीटर दूध कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात हजार लीटर दूध कराया नष्ट
आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने सैंया टोल प्लाजा पर दूध से भरा टैंकर पकड़ा। ये मुरैना से आ रहा था। चालक के इसके बिल नहीं दिखा पाया। दूध सपरेटा (क्रीम) निकालकर बिक्री के लिए जा रहा था। दुर्गंध भी आ रही थी। इसमें भरे 7 हजार लीटर दूध को नष्ट करा दिया है। फतेहाबाद में मिलावटी 145 किलो खोआ भी फिंकवा दिया है। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम सैंया टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात करीब सात सक्रिय हो गई। मुरैना की ओर से टैंकर (एमपी 06 जीए, 3008) को रोककर जांच की। इसमें दूध था, जिसमें दुर्गंध भी आ रही थी। चालक रामनिवास कुशवाह से पूछताछ में बताया कि ये मुरैना के त्यागी दूध डेयरी का है। इससे दूध के बिल, लैब की जांच रिपोर्ट और खरीद-बिक्री का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। इसे कभी मथुरा तो कभी अन्य जगह लेकर जाने की बात कही। सख्ती पर उसने बताया कि इसमें से क्रीम निकालकर विभिन्न डेयरी पर खपाया जाता है। इसकी कीमत 1.75 लाख रुपये है। इसे नष्ट कराने में करीब दो घंटे का समय लग गया। फतेहाबाद के गांव नाथूपुर में श्री श्याम सिंह के प्रतिष्ठान पर खोआ की प्रारंभिक जांच में मिलावटी प्रतीत हुआ। इसमें वनस्पति तेल मिलाने की आशंका है। इसे भी नष्ट करा दिया है। इसकी कीमत 29 हजार रुपये थी। इसी प्रतिष्ठान पर 52 किलो वनस्पति भी मिला, जिसे सीज कर दिया है। खोआ-वनस्पति तेल का नमूना भी लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।