{"_id":"6aabadfc41b194122c02108f","slug":"video-lucknow-block-to-affect-four-trains-agra-cantt-and-idgah-passengers-need-new-travel-plans-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लखनऊ ब्लॉक से चार ट्रेनों पर असर, कैंट और ईदगाह के यात्रियों को बदलना होगा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लखनऊ ब्लॉक से चार ट्रेनों पर असर, कैंट और ईदगाह के यात्रियों को बदलना होगा प्लान
आगरा। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बुधवार 16 सितंबर से 12 अक्टूबर तक विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसका असर आगरा से होकर चलने वाली चार ट्रेनों पर पड़ेगा। 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर और 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत आगरा कैंट से गुजरेंगी, जबकि 15636 गुवाहाटी-ओखा और 15635 ओखा-गुवाहाटी ईदगाह स्टेशन पर रुकती हैं। निर्धारित समय के अनुसार 19053 आगरा कैंट पर सुबह 6:35 बजे आएगी और 6:40 बजे रवाना होगी, जबकि 19054 शाम 4:30 बजे आकर 4:35 बजे चलेगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इस समय 15636 ईदगाह पर रात करीब 11:40 बजे आएगी और 11:50 बजे रवाना होगी, जबकि 15635 दोपहर 12:40 बजे आकर 12:50 बजे चलेगी। ब्लॉक के दौरान इन ट्रेनों का लखनऊ में ठहराव नहीं होगा। इनके मार्ग को मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर होकर बदला गया है और ऐशबाग में 10 तथा बादशाहनगर में पांच मिनट का ठहराव दिया गया है। निर्धारित तारीखों में बदलाव रहेगा, इसलिए यात्रा से पहले एनटीईएस या 139 पर समय जरूर जांचें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।