{"_id":"6ab4d794747fa400df0ebbe2","slug":"video-lekhpal-officials-leave-additional-charges-public-faces-problems-as-work-stalls-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लेखपालों ने छोड़ा अतिरिक्त चार्ज, काम अटकने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लेखपालों ने छोड़ा अतिरिक्त चार्ज, काम अटकने से लोग परेशान
अपनी मांगों के समर्थन में लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्रों का चार्ज छोड़ दिया। इससे काम अटकने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। बुधवार को सदर तहसील में सैकड़ों लोग अपने कार्य न होने से मायूस होकर लौट गए। जिले भर की तहसीलों में लोगों को समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले में 103 लेखपालों ने अतिरिक्त क्षेत्र का चार्ज छोड़ दिया है। उन्होंने अपना रिकॉर्ड कार्यालय में जमा कर दिया है। वह जाति, आय, मूल, ईडब्ल्यूएस, विरासत, हिस्सा, पैमाइश सहित अन्य कार्य नहीं कर रहे हैं। उनके कार्य न करने से आम जनता को परेशानी हो रही है। लेखपाल संघ ने शासन से आठ सूत्री मांग की है जो पिछले कई वर्षों से लंबित हैं। इसमें ग्रेड पे विसंगति, पदनाम परिवर्तन, पदोन्नति, स्थानांतरण, मानदेय व भत्ता वृद्धि, तहसील व पंचायत घरों पर बैठने के लिए उचित व्यवस्था और कार्य के लिए संसाधन न होने के मुद्दे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।