{"_id":"6aa3c0d3a52f15f362053c1a","slug":"video-lady-loyal-hospital-spruced-up-for-inspection-families-struggle-to-see-newborns-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निरीक्षण के लिए सज गया लेडी लॉयल, चमकी सफाई व्यवस्था; नवजात से मिलने को तरसते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निरीक्षण के लिए सज गया लेडी लॉयल, चमकी सफाई व्यवस्था; नवजात से मिलने को तरसते रहे परिजन
आगरा। महिला जिला अस्पताल (लेडी लॉयल) में बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई कायाकल्प योजना की टीम के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह बदली नजर आईं। टीम के मुआयने को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने चमक-दमक और अनुशासन तो कायम कर दिया, लेकिन इस चक्कर में दूर-दराज से आए तीमारदारों को दिनभर बेहाल होना पड़ा। टीम के आगमन को लेकर अस्पताल में व्यापक तैयारियां की गईं। परिसर में सफाई, शौचालयों की सुधरी स्थिति और जगह-जगह रखे डस्टबिन व्यवस्था की कहानी बयां कर रहे थे। मुख्य द्वार पर स्ट्रेचर व व्हीलचेयर मुस्तैद दिखे, तो गायब सामान भी अपनी नियत जगह पर सजा मिला। मरीजों की भर्ती और जांच की प्रक्रिया भी पूरी मुस्तैदी के साथ चली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।