Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
In-laws used a life coach to brainwash a person into acting in their favor; FIR registered against seven individuals.
{"_id":"6a8c03fcb52af051200dc9cc","slug":"video-in-laws-used-a-life-coach-to-brainwash-a-person-into-acting-in-their-favor-fir-registered-against-seven-individuals-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लाइफ कोच से ब्रेनवाॅश करा ससुराल के पक्ष में कराया काम, सात पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लाइफ कोच से ब्रेनवाॅश करा ससुराल के पक्ष में कराया काम, सात पर प्राथमिकी
आगरा। महिला थाने की पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी समेत अन्य धाराओं में विवाहिता की तहरीर पर पति हिमांशु अग्रवाल समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों ने 20 लाख रुपये मायके से न लाने पर प्रताड़ित किया। बाद में लाइफ कोच से ब्रेनवॉश कराकर उसे ससुराल पक्ष के अनुसार काम कराया। शाहगंज निवासी युवती का विवाह 29 जून 2020 को फरीदाबाद निवासी हिमांशु अग्रवाल के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि आरोप है कि विवाह में 40 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। महिला ने पति हिमांशु, ससुर दिनेश चंद अग्रवाल, सास आशी अग्रवाल, जेठ विवेक अग्रवाल, जेठानी निशा अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल और मामा ससुर सुमेर विमल गोयल को भी आरोपी बनाया गया है। महिला का आरोप है कि फरीदाबाद की लाइफ कोच महिला का भी सहारा लिया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।