{"_id":"6ab1fdd86719f1ff8b01bdf4","slug":"parivartini-ekadashi-2026-avoid-these-five-things-on-ekadashi-know-puja-nshubh-muhurat-2026-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिवर्तिनी एकादशी आज: भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज हो जाएंगे भगवान विष्णु; जानें पूजा का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तिनी एकादशी आज: भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना नाराज हो जाएंगे भगवान विष्णु; जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
Tue, 22 Sep 2026 09:32 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:32 AM IST
सार
परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चावल, मांस-मदिरा और क्रोध से बचना चाहिए। इसके साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन और सत्य आचरण करना चाहिए।
विज्ञापन
परिवर्तिनी एकादशी 2026
- फोटो : AI
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी परिवर्तनी एकादशी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन माता लक्ष्मी का परम प्रिय है। ज्योतिषाचार्य रामबाबू द्विवेदी ने बताया कि इसी दिन क्षीर सागर में शेष शय्या पर विश्राम कर रहे भगवान विष्णु करवट बदलते हैं, जिसके कारण इसे करवटनी एकादशी भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवताओं ने इसी व्रत के प्रभाव और मां लक्ष्मी के पूजन से अपना खोया हुआ देवलोक वापस प्राप्त किया था।
भगवान विष्णु
- फोटो : Adobe stock
चावल का सेवन न करें
किसी भी एकादशी तिथि पर चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से मनुष्य का जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। ऐसे में परिवर्तिनी एकादशी के दिन जो लोग व्रत नहीं रखते हैं, उन्हें भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

- फोटो : Adobe Stock
क्रोध से बचें
एकादशी का पावन दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन सिर्फ भगवान का गुणगान करना चाहिए। एकादशी के दिन क्रोध नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।

ब्रह्मचर्य का पालन
एकादशी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इस दिन श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। मान्यता के अनुसार, परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।

मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
एकादशी के दिन मांस- मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। यदि आप व्रत नहीं करते हैं तो एकादशी के दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करें।
एकादशी के दिन मांस- मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। यदि आप व्रत नहीं करते हैं तो एकादशी के दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करें।