फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus hits ROB height gauge in Agra

आगरा: आरओबी के हाइट गेज से टकराई बस, मच गई चीख-पुकार; पुलिस ने सुरक्षित निकाले यात्री

Wed, 23 Sep 2026 07:13 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 07:13 AM IST
सार

टक्कर से बस के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। 

विज्ञापन
Bus hits ROB height gauge in Agra
हादसे के बाद दहशत में यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के शाहगंज स्थित ईदगाह आरओबी पर बना हाइट गेज 24 घंटे के अंदर ही डबल देकर बस की टक्कर से गिर गया। बस तेज गति से आ रही थी। अचानक हाइट गेज से टकरा गई। इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन


हाइट गेज के साथ ओवरहेड रोड साइन बोर्ड भी गिर गया। रेलवे की ओर से भारी वाहनों को पुल से गुजरने से रोकने के लिए दोनों तरफ हाइट गेज लगाया था। इसमें मंगलवार रात तेज रफ्तार सवारियों से भरी बस घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइट गेज धराशायी हो गया और उसके साथ लगा ओवरहेड रोड साइन बोर्ड भी नीचे गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के लोगों ने बताया कि हाइट गेज को महज 24 घंटे पहले ही लगाया गया था। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। टक्कर से बस के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। बस से रास्ता अवरुद्ध होने के कारण जाम भी लग गया। पुलिस ने टूटे हुए हाइट गेजऔर बस को हटवा कर जाम खुलवाया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि हाइट गेज में बस टकराने से हादसा हुआ है किसी की घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed