{"_id":"6ab20009f2439fa59801c6d1","slug":"agra-theft-jewellery-and-cash-worth-nearly-rs-1-crore-stolen-from-two-houses-in-kagaroul-2026-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की चोरी: कागारौल में चोरों ने दो घरों के तोड़े ताले, सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ की चोरी: कागारौल में चोरों ने दो घरों के तोड़े ताले, सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 22 Sep 2026 09:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:41 AM IST
सार
आगरा के कागारौल क्षेत्र के नगला परिमाल में चोरों ने करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से करीब एक करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना कागारौल के गांव नगला परिमाल के दो घरों को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दोनों घरों से लगभग एक करोड़ रुपए के सोने चांदी के आभूषण और नगदी ले उड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों ही वारदातों में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अकोला के मजरा नगला परिमाल निवासी मुकेश कुमार पुत्र अर्जुन सिंह रोडवेज में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। वे शाम को ड्यूटी पर चले गए थे। मुकेश की पत्नी पूनम, बेटी अर्पिता, बेटा आकाश और बंटी ऊपर की मंजिल में एक कमरे में सो रहे थे। रात को उनकी पत्नी लगभग 1:30 बजे लघुशंका उठीं तो दरवाजों के ताले टूटे और खुले हुए मिले तो देखकर दंग रह गईं। उन्होंने घर में देखा सभी ताले और दरवाजे खुले हुए हैं। घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा देखकर पता लगा घर में चोरी हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं करीब 200 मीटर दूर अशोक चाहर पुत्र रविंद्र सिंह हवलदार को भी चोरों ने निशाना बनाया। अशोक चाहर ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने पत्नी प्रवीना और बेटा सुभांशु के साथ कमरे में सो रहे थे। लगभग 2:00 बजे उनके चाचा हवलदार लक्ष्मण सिंह ने फोन कर बताया कि पड़ोस में मुकेश के घर में चोरी हो गई है, तो वह अपने कमरे से बाहर निकले तो देखा कि उनके घर के सारे दरवाजे खुले हुए हैं। बगल वाले कमरे का दरवाजा खुला देखकर कमरे में घुसकर देखा तो अलमारी का लॉक टूटा पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस उनके घर भी पहुंच गई।