{"_id":"6ab4f353f7298c929c01a3d4","slug":"video-illegal-religious-conversion-under-the-guise-of-a-healing-gathering-four-arrested-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: चंगाई सभा के नाम पर अवैध धर्मांतरण, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: चंगाई सभा के नाम पर अवैध धर्मांतरण, चार गिरफ्तार
आगरा। सैंया के जोधापुरा गांव में चंगाई सभा के नाम अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आया है। लोगों को बहाने से बुलाया जाता था। रुपयों का भी झांसा दिया जाता था। इस संबंध में आईबी को सूचना मिली थी। प्रत्येक धर्मांतरण पर आरोपियों को रकम दी जाती थी। एक्सेल फाइल पर पूरा रिकॉर्ड रखा जाता था। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें विनीत वेदी निवासी जयपुर, बंटू निवासी धौलपुर, मुखराज निवासी थाना खेरागढ़ एवं प्रताप निवासी थाना सैंया आगरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
डीसीपी आदित्य सिंह के मुताबिक, ग्रुप में 200 से अधिक लोग जुड़े हैं, जिसमें 50 लोग आगरा के हैं। मुख्य आरोपी विनीत वेदी लगभग दस वर्ष से जुड़ा है।
सैंया के गांव जोधापुरा निवासी प्रताप के घर में गांव की महिलाओं समेत एक दर्जन से अधिक लोग जुटे थे। पुलिस द्वारा मौके से प्रताप, विनीत वेदी, मुखराज और बंटू से पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने आरोपित प्रताप कुशवाह की मां चंद्रवती का एक वर्ष पहले धर्मांतरण करके ईसाई बनाया था।
सभी सिग्नल एप के माध्यम से आपस में जुड़े थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।