Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Software Engineer Chess Grandmaster: Anuj Becomes India's 100th Grandmaster at 22

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का जुनून: जर्मनी की ठुकराई नौकरी, भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बने अनुज; ऐसे पाई सफलता

Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
सार

22 वर्षीय अनुज श्रीवत्री ने फिलीपींस में शतरंज चैंपियनशिप जीतकर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। जर्मनी में नौकरी का अवसर छोड़ शतरंज को चुनने वाले अनुज की सफलता आगरा के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
 

विज्ञापन
Software Engineer Chess Grandmaster: Anuj Becomes India's 100th Grandmaster at 22
शतरंज खिलाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर और दिल से शतरंज के खिलाड़ी। जर्मनी में नौकरी का शानदार अवसर था लेकिन अनुज श्रीवत्री के सपने कुछ और थे। उनका जुनून शतरंज की 64 खानों की बिसात थी। कॅरियर छोड़ उन्होंने सपने को चुना और मेहनत के दम पर भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बनकर इतिहास रच दिया। उनकी सफलता ने आगरा के युवा शतरंज खिलाड़ियों को भी बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन


पहली हार के बाद की शानदार वापसी
अनुज ने फिलीपींस में आयोजित सातवीं आसियान प्लस व्यक्तिगत ओपन शतरंज चैंपियनशिप में खिताब जीतकर ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल किया। पहले मुकाबले में हार के बावजूद उन्होंने शानदार वापसी की और नौ दौर में सात अंक जुटाए। वह मध्य प्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर भी बने। भारत को पहला ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के रूप में 1988 में मिला था।
विज्ञापन


आगरा के खिलाड़ियों ने बताया प्रेरणादायक
आगरा के शतरंज खिलाड़ी ईशान लवानिया कहते हैं, अनुज की कहानी हमें सिखाती है कि अपने लक्ष्य के प्रति जुनून हो तो मुश्किल रास्ते भी आसान हो जाते हैं। नौकरी छोड़कर खेल को चुनना साहस का काम है। उनकी सफलता से हमें भी बड़े लक्ष्य बनाने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा शतरंज खिलाड़ी आद्रता मिश्रा का कहना है कि शतरंज में लगातार अभ्यास और धैर्य जरूरी है। अनुज ने शुरुआती हार के बाद वापसी कर साबित किया कि हार से निराश नहीं होना चाहिए।

जिला शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव कहते हैं अनुज की उपलब्धि देश के साथ छोटे शहरों के खिलाड़ियों के लिए भी गौरव की बात है। आगरा में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर मिलें तो वे भी आगे बढ़ सकते हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed