{"_id":"68ff76737e276db98a03bf32","slug":"video-grand-lokodaya-pilgrimage-site-will-be-built-in-agra-2025-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में बनेगा भव्य लोकोदय तीर्थक्षेत्र, 40 बीघा भूमि में होगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में बनेगा भव्य लोकोदय तीर्थक्षेत्र, 40 बीघा भूमि में होगा विकसित
आगरा के रुनकता में आगरा-मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट स्थित स्थल पर रविवार को लोकोदय तीर्थक्षेत्र का भव्य भूमि पूजन समारोह बड़े हर्ष और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जैन धर्म के अनुयायियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या मौजूद रहे। लगभग 40 बीघा भूमि में विकसित होने वाला यह लोकोदय महातीर्थ जैन धर्म की आस्था और मानवता का प्रतीक बनेगा। यहां जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव से लेकर 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर तक के जिनालयों का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अलावा इस पवित्र तीर्थ क्षेत्र में सेवा केंद्र, शिक्षा संस्थान, मेडिकल सुविधाएं, धर्मशाला, संत निवास, गौशाला और गेस्ट हाउस जैसी व्यवस्थाओं की भी योजना बनाई गई है। आयोजकों के अनुसार, लोकोदय तीर्थक्षेत्र केवल जैन समाज तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह संपूर्ण मानवता के कल्याण और सेवा का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में मनोज जैन, प्रदीप जैन (पीएनसी), निर्मल कुमार जैन, नीरज जैन, रूपेश जैन चांदी वाले, नरेंद्र कुमार जैन, दिलीप जैन, मुकेश जैन आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।