{"_id":"6afb4088bc9bb9b5df02b124","slug":"video-grand-festival-of-chhath-concludes-with-offering-of-arghya-to-rising-sun-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व: यमुना घाटों पर दिखा आस्था का अद्भुत दृश्य, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया पारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व: यमुना घाटों पर दिखा आस्था का अद्भुत दृश्य, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया पारण
जाहु-जाहु छठी मइया आपन ससुरिया हो, चार दिन रहलु धिया हमरा दुअरिया हो...। चार दिनों तक घर-आंगन और घाटों पर छठी माता की आराधना के बाद सोमवार सुबह विदाई की बेला आई तो लोकगीतों में श्रद्धा के साथ भावनाएं भी उमड़ पड़ीं। उगते सूर्य की लालिमा के बीच व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधि-विधान से समापन हो गया। भोर होते ही कैलाश घाट, दशहरा घाट, हाथीघाट और सीताराम घाट पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। सिर पर दउरा लेकर पहुंचे पुरुषों के साथ व्रती महिलाएं घाटों तक पहुंचीं। दउरा में ठेकुआ, खजूर, नारियल, मौसमी फल और पूजन सामग्री सजी थी। विभिन्न समितियों की ओर से घाटों पर पूजन की व्यवस्था की गई थी। व्रतियों ने जल में खड़े होकर सूर्यदेव के दर्शन कर अर्घ्य अर्पित किया। शंख ध्वनि, छठी मइया के गीतों और जयकारों से घाटों का वातावरण भक्तिमय हो उठा। अर्घ्य के बाद घाटों पर आस्था का एक और सुंदर दृश्य देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने व्रती महिलाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। लोग उनसे ठेकुआ और खजूर का प्रसाद मांगते नजर आए। व्रती महिलाओं ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इसके बाद व्रतियों ने घर पहुंचकर पारण किया और निर्जला व्रत पूरा किया।विदाई के समय महिलाओं के समूहों ने ‘जाहु-जाहु छठी मइया आपन ससुरिया हो...’ गीत के माध्यम से छठी मइया को बेटी के रूप में विदा किया। गीत के बोलों में चार दिन तक घर की दहलीज पर विराजने के बाद अपनी ससुराल लौट रही छठी माता से अगले वर्ष फिर आने की मनुहार थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।