Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Governor Anandiben Patel stated that only one or two percent educated those protesting at Jantar Mantar in Delhi
{"_id":"6a70b1d85cfe84db750c90d5","slug":"video-governor-anandiben-patel-stated-that-only-one-or-two-percent-educated-those-protesting-at-jantar-mantar-in-delhi-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों में एक-दो फीसदी पढ़े-लिखे', राज्यपाल बोलीं- मोबाइल और टीवी से ज्ञान न लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों में एक-दो फीसदी पढ़े-लिखे', राज्यपाल बोलीं- मोबाइल और टीवी से ज्ञान न लें
दिल्ली में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में एक-दो फीसदी ही पढ़े-लिखे युवा थे। ऐसे बर्बादी के खेल से युवाओं को दूर रहना चाहिए। मोबाइल और टीवी से ज्ञान न लें बल्कि किताबों का अध्ययन करें। 25 से 28 साल के युवाओं ने भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 बनाया है। आईना देखकर खुद चयन करें कि आपको कौन सा युवा बनना है। ये बातें सोमवार को खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहीं। उन्होंने कहा कि वह समय दूर नहीं है, जब स्वदेशी तकनीक से भारतीय अंतरिक्ष की यात्रा कर सकेंगे। युवाओं ने कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का परचम लहराया। देश खेल महाशक्ति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कुछ युवा समाज के वंचित लोगों को उभारने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पांच युवा भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी बनना चाहते थे लेकिन परीक्षा में सफल नहीं हुए। तब उन्होंने नदी से कपड़े एकत्रित करने वाली महिलाओं को देखा और उनसे जानकारी ली। अब वे महिलाओं के साथ मिलकर बैग तैयार कर रहे हैं और 2500 अनपढ़ महिलाओं को रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में बुराई न देखें बल्कि शिक्षा से समस्या का समाधान खोजने का प्रयास करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।