Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Five new video conferencing units will be installed at the central jail inmates will appear in court via video link
{"_id":"6a9404ff9013f00d380c57cd","slug":"video-five-new-video-conferencing-units-will-be-installed-at-the-central-jail-inmates-will-appear-in-court-via-video-link-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: केंद्रीय कारागार में पांच नई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग यूनिट लगेंगी, बंदियों की होगी ऑनलाइन पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: केंद्रीय कारागार में पांच नई वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग यूनिट लगेंगी, बंदियों की होगी ऑनलाइन पेशी
आगरा के केंद्रीय कारागार की सुरक्षा को और कड़ा किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ाई जाएगी। बंदियों की कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। इसके लिए कारागार में नए कक्ष बनाकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग यूनिट लगने का काम शुरू हो गया है। यह बात शनिवार को निरीक्षण पर आए अपर महानिरीक्षक प्रशासन (एआईजी) धर्मेंद्र सिंह ने कही। अपर महानिरीक्षक दोपहर 12:30 बजे कारागार परिसर में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने बुजुर्ग बंदियों से बात की। उनका हाल जाना। इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। कहा कि बुजुर्ग बंदियों को समय पर इलाज मिले। जेलर संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि जेल परिसर में 81 कैमरे लगे हैं। 11 कैमरे मुख्यालय से जुड़े हुए हैं। इनसे 24 घंटे लाइव देखा जा सकता है। अपर महानिरीक्षक ने कैमरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोर्ट में पेशी के लिए वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था की जा रही है। जेल में पांच यूनिट आ गई हैं। इनको नए कक्ष में लगाया जाएगा। पहले से दो माैजूद हैं। इससे वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की संख्या बढ़ जाएगी। जेल में कश्मीरी, पाकिस्तानी बंदी भी निरुद्ध हैं। उनके अलावा 65 बंदी ऐसे हैं जो गंभीर मामले में सजा काट रहे हैं। निरीक्षण में जिला कारागार के अधीक्षक हरिओम शर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार, डिप्टी जेलर सूरज कश्यप, डिप्टी जेलर संदीप कुमार उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।