{"_id":"6abb8124ecdea2bb0d0e046c","slug":"video-five-held-for-dumping-buffalo-carcass-near-highway-cut-mark-found-on-its-neck-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कैंटर से भैंस का शव फेंकते पकड़े गए पांच लोग, ग्रामीणों ने लगाया चोरी का आरोप; गले पर मिला कट का निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कैंटर से भैंस का शव फेंकते पकड़े गए पांच लोग, ग्रामीणों ने लगाया चोरी का आरोप; गले पर मिला कट का निशान
आगरा-कानपुर हाइवे पर नगला परमसुख के पास मंगलवार तड़के एक आयशर कैंटर से भैंस का शव हाइवे किनारे बाउंड्री की खाई में फेंकने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने भैंस चोरी की होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से चार-पांच लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीण चौकीदार पंचम सिंह के मुताबिक मंगलवार तड़के करीब तीन बजे पांच अज्ञात लोग कैंटर से एक भैंस को उतारकर नीचे डाल रहे थे। विरोध करने पर आरोपी कैंटर लेकर जाने लगे, लेकिन कुछ दूर आगे कैंटर नाले में फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह सुबह दूध लेने के लिए यहां आते हैं। उन्होंने 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अलोक कुमार सिंह ने बताया कि भैंस के गले पर कट का निशान मिला है। भैस को चिकित्सकिय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।