{"_id":"6aa90dc5e7252931b402b0f0","slug":"video-fees-at-the-rto-can-no-longer-be-paid-in-cash-online-payment-is-mandatory-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आरटीओ में अब कैश से नहीं जमा होगा शुल्क ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आरटीओ में अब कैश से नहीं जमा होगा शुल्क ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य
आगरा। आरटीओ कार्यालय में वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ा काम कराने पहुंचने वालों को अब शुल्क जमा करने के लिए नकदी रखने की जरूरत नहीं होगी। संभागीय परिवहन कार्यालय में विभागीय सेवाओं के लिए देय शुल्क का भुगतान अब केवल ऑनलाइन डिजिटल माध्यम से किया जाएगा। विशेष और असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर नकद भुगतान की सुविधा तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है।
परिवहन आयुक्त के सोमवार को जारी निर्देशों के बाद संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ने यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। वाहन और सारथी से संबंधित सभी सेवाओं का शुल्क अब ऑनलाइन ही स्वीकार होगा।
इस बारे में एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार ने बताया कि आवेदक नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।
कार्यालय परिसर में किसी भी तरह का नकद लेन-देन प्रतिबंधित रहेगा। 18 प्रमुख मदों सहित सभी विभागीय सेवाओं का शुल्क डिजिटल माध्यम से ही जमा होगा। आरटीओ कार्यालय ने आमजन से नई व्यवस्था के अनुसार शुल्क जमा करने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।