{"_id":"6a9155492604f868ce0a320c","slug":"video-father-son-killed-in-high-speed-eeco-collision-on-raksha-bandhan-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मलपुरा में ईको गाड़ी की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मलपुरा में ईको गाड़ी की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत
आगरा। रक्षाबंधन पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना मलपुरा के गांव लालऊ पुल के पास बृहस्पतिवार रात को एक ईको गाड़ी की टक्कर से स्कूटर सवार पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि कागारौल कस्बे के रहने वाले पप्पू और उनका पुत्र सनी सिकंदरा स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करते थे। दोनों रात की शिफ्ट में काम करने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार रात को एक्टिवा से घर लौट रहे थे। खेरागढ़ रोड पर तेज रफ्तार ईको गाड़ी ने दोनों को सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि एक्टिवा सवार पिता और पुत्र टक्कर लगने के बाद कई फीट उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद जाम लग गया। घायलों को पुलिस एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में लेकर पहुंची, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। चालक भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।