{"_id":"6aa2bcf79c80c599a00dda42","slug":"video-farmer-dies-under-suspicious-circumstances-while-spraying-pesticide-in-field-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेत में कीटनाशक छिड़कने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेत में कीटनाशक छिड़कने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बिसैरी गोरवा के उपग्राम खिन्नी की मढ़ैया में बुधवार सुबह खेत में कीटनाशक छिड़कने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हाे गई। किसान की माैत से परिजन में चीखपुकार मच गई। गांव खिन्नी की मढ़ैया निवासी किसान कमल सिंह ने बटाई पर खेत में गोभी की फसल उगाई थी। मृतक के साले भूपेंद्र ने बताया सुबह आठ बजे करीब वह गोभी की फसल में कीटनाशक दवा छिड़कने गए थे। दवा छिड़कते समय खेतों में बेसुध होकर गिर पड़े। सुबह 11 बजे करीब पशु चराने पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें देखकर परिजन को सूचना दी। परिजन उन्हें बरौली अहीर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चल सकेगी। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।