{"_id":"6a8ef86f34e848509c0abbd4","slug":"video-family-court-awarded-custody-of-minor-child-to-paternal-grandmother-instead-of-mother-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: परिवार न्यायालय से नाबालिग बच्चे की सुपुर्दगी मां की जगह दादी को मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: परिवार न्यायालय से नाबालिग बच्चे की सुपुर्दगी मां की जगह दादी को मिली
परिवार न्यायालय ने नाबालिग बच्चे की सुपुर्दगी उसकी मां के बजाय उसकी अम्मा (दादी) को सौंप दी। बच्चा एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसे विशेष देखभाल की आवश्यकता है। मां ने ही वर्ष 2021 में अपने पुत्र की सुपुर्दगी के लिए वाद दायर किया था। अदालत ने अम्मा को आदेश दिया है कि वह महीने में एक बार किसी सार्वजनिक स्थान पर बच्चे को उसकी मां से मिलवाए। बच्चे की मां ने अपनी सास के विरुद्ध संरक्षक एवं प्रतिपाल्य अधिनियम के तहत अदालत में मुकदमा किया था। आरोप लगाया था कि 2017 में पीड़िता की शादी हुई और 2020 में पुत्र पैदा हुआ। उसी वर्ष पति की मृत्यु के बाद सास ने उसे मायके भेज दिया। बच्चा सास के पास ही रह गया। सास पर अनेक आरोप लगाकर पुत्र की सुपुर्दगी मांग की। बच्चे की अम्मा ने अदालत में कहा कि मां बच्चे को पसंद नहीं करती थी और घर में क्लेश करती थी। उनका नाती दुर्लभ बीमारी से पीड़ित होने के कारण केवल तरल पदार्थों पर जीवित है। अम्मा ने आरोप लगाया कि मां ने पति की मृत्यु के बाद बीमार बच्चे की देखभाल करने से मना कर दिया था। मां ने भरण-पोषण के लिए 4 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त किए थे। इसके अतिरिक्त, उसने पुत्र के बीमा के 12 लाख 50 हजार रुपये भी लिए थे। पति ने अपनी वसीयत में अम्मा को ही बच्चे का संरक्षक घोषित किया था। अदालत ने इन तर्कों पर विचार कर अम्मा के पक्ष में आदेश पारित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।