{"_id":"6ab56adbc0be80aa990ee553","slug":"hospital-sealed-in-case-of-determination-of-foetus-in-agra-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: भ्रूण लिंग जांच के मामले में अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई; पकड़े गए थे सात आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: भ्रूण लिंग जांच के मामले में अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई; पकड़े गए थे सात आरोपी
Thu, 24 Sep 2026 11:57 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:57 PM IST
सार
भ्रूण लिंग की जांच का मामला पकड़ में आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल पर भी कार्रवाई की है। टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। बता दें हरियाणा की टीम ने गिरोह का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
संस्कार हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-ग्वालियर रोड पर नगला माकरोल, इटौरा स्थित संस्कार हॉस्पिटल में भ्रूण के लिंग की जांच का मामला पकड़ा गया था। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने इसमें बड़ी कार्रवाई की। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार और डॉ. धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने विभागीय टीम और पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया।
सोमवार शाम हरियाणा के सोनीपत से स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने संस्कार हॉस्पिटल पर भ्रूण के लिंग की जांच होने का खुलासा किया था। अस्पताल से सात लोगों को हिरासत में लिया गया था। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. सुशील कुमार की तहरीर पर थाना मलपुरा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
मामले में सोनीपत के रेन हाई रेजिडेंसी, हरियाणा निवासी शंकर राणा, नगला माकरोल इटौरा निवासी मनीष कुशवाहा,जयवीर सिंह और कुशीनगर निवासी पवन को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में रविंद्र उर्फ टीटू और समीर को अभी फरार बताया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रूण लिंग की जांच का मामला पकड़े जाने के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।