{"_id":"6ab56b3b40947a6a15065190","slug":"allegation-of-abduction-and-confinement-under-pretext-of-job-accusation-of-harassment-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता की हदें पार: नाैकरी के बहाने ले जाकर युवक को बनाया बंधक, बीड़ी से दागा; पैर भी जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता की हदें पार: नाैकरी के बहाने ले जाकर युवक को बनाया बंधक, बीड़ी से दागा; पैर भी जलाया
Thu, 24 Sep 2026 11:57 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:57 PM IST
सार
मूक-बधिर युवक से बर्बरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि नाैकरी के बहाने ले जाकर उसे बंधक बना लिया गया। इसके बाद उसका उत्पीड़न किया गया। शिकायत करने पर मिल रही धमकी से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूक बधिर युवक को नौकरी के बहाने फरीदाबाद ले जाकर बाली उतारने के विरोध पर बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत करने पर मिल रही धमकी से परिवार दहशत में है।
खेड़ा राठौर के नंदगवा गांव निवासी श्रीकिशन मूक बधिर है। श्रीकिशन के भाई साहूकार ने खेड़ा राठाैर थाने में दी तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि गांव का युवक नौकरी के बहाने श्रीकिशन को फरीदाबाद ले गया। वहां जाने पर उसका उत्पीड़न करने लगा। उसके कान से बाली उतार ली। विरोध करने पर बंधक बना लिया। मारपीट भी करने लगा। इस दाैरान बीड़ी से पीठ पर दाग दिया। गैस सिलिंडर की आग से पैर भी जला दिया।
श्रीकिशन ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। इस पर परिजन फरीदाबाद गए। पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर गांव लौट आए। घर आकर आरोपी युवक ने कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे सभी दहशत में हैं। खेड़ा राठौर पुलिस ने परिजन को फरीदाबाद का मामला बताकर वहीं कार्रवाई के लिए जाने की सलाह दी है। मामले में परिजन की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।