{"_id":"6aa7f30ed7574fda7a0bfc25","slug":"video-family-and-neighbors-catch-two-thieves-trying-to-enter-house-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में घुसे दो चोरों को परिवार और पड़ोसियों ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में घुसे दो चोरों को परिवार और पड़ोसियों ने दबोचा
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के इन्नामह नगर में शनिवार तड़के एक घर में घुसने का प्रयास कर रहे दो चोरों को परिवार और पड़ोसियों ने मिलकर पकड़ लिया। चोरों के पास से दो मोबाइल फोन और एक बच्चे की सोने की बाली बरामद हुई है। महिला ने उन पर घर से नकदी चोरी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। इन्नामह नगर निवासी प्रीति पत्नी कुलदीप प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की सुबह लगभग चार बजे वह परिवार के साथ सो रही थीं। इसी दौरान कमरे की कुंडी खोलकर दो युवक घर में घुस आए। आहट सुनकर प्रीति और उनका बेटा जाग गए। उनके शोर मचाने पर पति, बच्चे और पड़ोसी गुड्डी देवी भी मौके पर पहुंच गईं। परिवार और पड़ोसियों को देखकर दोनों चोर भागने लगे, लेकिन सभी ने मिलकर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ के दौरान चोरों ने अपनी पहचान आकाश पुत्र महावीर निवासी इन्नामह नगर और मोहित पुत्र सुनील राजपूत निवासी इंद्रा नगर, नरायच के रूप में बताई। महिला के अनुसार, दोनों के पास से दो मोबाइल फोन और उनके बेटे की सोने की बाली मिली। साथ ही, घर से नकदी चोरी करने का भी आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि भागते समय गिरने से दोनों चोरों को चोटें भी आई हैं। परिवार ने चोरी का सामान बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों को थाने पहुंचाया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।