{"_id":"6abe369e574f8ea8a30723e3","slug":"video-fake-customer-care-call-drains-rs240-lakh-from-bank-accounts-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कस्टमर केयर के नाम पर आई कॉल, खाते से 2.40 लाख साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कस्टमर केयर के नाम पर आई कॉल, खाते से 2.40 लाख साफ
आगरा। टाटा मोटर्स के कस्टमर केयर के नाम से आए व्हाट्सएप कॉल के बाद युवक के एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के सेविंग अकाउंट से 2,40,570 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बोदला-बिचपुरी रोड स्थित ड्रीम सिटी-आइकॉन सिटी निवासी हरेराम सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को उनके पास टाटा मोटर्स कस्टमर केयर के नाम से व्हाट्सएप कॉल आई। उसने कुछ जानकारी ली। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड और बचत खाते से गलत ट्रांजेक्शन किए गए। दोनों खातों से कुल 2,40,570 रुपये निकाले गए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को सूचना दी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।