{"_id":"692722dbe9eac72b880c92e3","slug":"video-district-magistrate-arvind-bangari-visits-voters-homes-to-motivate-them-in-agra-2025-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर-घर डीएम ने दी दस्तक... बोले- जमा कराएं गणना फार्म, अंतिम तिथि का न करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर-घर डीएम ने दी दस्तक... बोले- जमा कराएं गणना फार्म, अंतिम तिथि का न करें इंतजार
घर पर दस्तक हुई। दरवाजे पर डीएम अरविंद बंगारी खड़े हुए थे। घर के अंदर से बैसाखी पर चलकर एक मतदाता आया। डीएम उससे हाथ जोड़कर बोले- बीएलओ का सहयोग करिए। गणना फॉर्म जमा कराइए। अंतिम तिथि का इंतजार मत करिए। ये नजारा था बुधवार को न्यू आगरा क्षेत्र में। जहां डीएम ने घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं को फॉर्म जमा कराने के लिए प्रेरित किया।मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) शुरू हुए 21 दिन बीत गए। 4 दिसंबर को अंतिम तिथि है। करीब 25 लाख से अधिक मतदाताओं ने फॉर्म जमा नहीं किए हैं। नौ विधानसभा क्षेत्र में 36 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिनका फॉर्म जमा नहीं होगा, उन मतदाताओं का नाम अंतिम सूची से कट जाएगा। इधर, फॉर्म संकलन की धीमी गति को रफ्तार देने के लिए बुधवार को डीएम गली-मुहल्ले और कॉलोनियों में गए। इसके अलावा उत्तर विधान सभा क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल स्थित बूथ पर पहुंचे। यहां हेल्प डेस्क बनाई गई थी। यहां कई मतदाताओं के फॉर्म स्वयं डीएम ने भरवाए। डीएम ने नगर निगम के 50, आगरा विकास प्राधिकरण के आठ, उद्यान विभाग के 11, पशुपालन विभाग के 10 और बाल विकास विभाग के 203 बीएलओ के कार्यों का पर्यवेक्षण के निर्देश विभागध्यक्षों को दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।