{"_id":"6b041c30694047dfb7086fbb","slug":"video-disaster-area-will-also-be-set-up-in-trauma-and-emergency-center-of-sn-medical-college-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज के ट्रॉमा एंड इमरजेंसी सेंटर में डिजास्टर एरिया भी बनेगा, जानें कब से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज के ट्रॉमा एंड इमरजेंसी सेंटर में डिजास्टर एरिया भी बनेगा, जानें कब से होगा शुरू
एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी एंड ट्रॉमा सेंटर की डिजाइन में बदलाव किया है। इसमें डिजास्टर एरिया भी बनेगा। 50 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था होगी। बड़ा हादसा होने पर आपात स्थिति में इसका इस्तेमाल होगा। ये इमारत अगले साल जून में तैयार हो जाएगी और दिसंबर तक चिकित्सकीय सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत नई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। ये जी+8 भवन है। इसमें कुल 250 बेड की क्षमता होगी। इसमें बाल रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन विभाग और सर्जरी विभाग होंगे, जिसमें 50-50 बेड के वार्ड होंगे। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। इसके अलावा किसी आपदा में घायल-मरीज आने की दशा में इनके इलाज के लिए भी विशेष सुविधा होगी। इसके लिए 50 बेड की क्षमता का डिजास्टर एरिया भी बनाया जा रहा है। इसमें जरूरी चिकित्सकीय सेवाएं की जाएंगी। इसका सामान्य दिनों के लिए उपयोग नहीं किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी इमरजेंसी में 80 बेड हैं। इसकी इमारत करीब 40 साल पुरानी है। इंटीग्रेटेड प्लान के तहत नई इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। इसमें पहली बार डिजास्टर एरिया भी बन रहा है। इससे किसी आपदा में मरीजों की संख्या बढ़ने पर अन्य वार्ड के मरीजों को प्रभावित किए बिना ही इलाज हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।