{"_id":"6a8d545167d82de8d608a608","slug":"video-disabled-protesters-seek-alms-at-agra-collectorate-mg-road-jammed-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हाथों में थामा कटोरा...कलेक्ट्रेट गेट पर दिव्यांगों ने मांगी भीख, एमजी रोड हुआ जाम; देखने वालों के थम गए कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हाथों में थामा कटोरा...कलेक्ट्रेट गेट पर दिव्यांगों ने मांगी भीख, एमजी रोड हुआ जाम; देखने वालों के थम गए कदम
आगरा के सबसे व्यस्त मार्ग एमजी रोड पर मंगलवार दोपहर एक बजे उस समय यातायात पूरी तरह थम गया, जब अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों दिव्यांगों ने कलेक्ट्रेट गेट पर डेरा डाल दिया।
भारतीय दिव्यांग एकता मंच के आह्वान पर निकाली गई दिव्यांग भीख यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचते ही धरने में बदल गई। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट रास्ता बंद कर दिया है, जिससे परिसर के अंदर और बाहर जाने वाले लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। एमजी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
प्रदर्शनकारी पेंशन को 5000 रुपये करने, ई-रिक्शा देने और रोजगार में 5% आरक्षण की मांग कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशित दिव्यांगों को समझाकर जाम खुलवाया और कलेक्ट्रेट के अंदर ले गए। लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं होने पर दिव्यांगों का प्रदर्शन जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।