Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Deepotsav was celebrated with great enthusiasm in Atal Residential School, students gave cultural performances.
{"_id":"6aed968102931c8a8207b5c0","slug":"video-deepotsav-was-celebrated-with-great-enthusiasm-in-atal-residential-school-students-gave-cultural-performances-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
फतेहपुर सीकरी। अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में दीपावली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ ने भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। कक्षा नौ की छात्राएं तन्वी, अंशु, कविता एवं नरगिस ने विशेष प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रभारी साजिद अहमद के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में कार्यक्रम निदेशक पीईटी प्रवीणा भारद्वाज एवं राम गोपाल सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संगीत शिक्षक दुर्गेश कुमार ने भी विशेष योगदान दिया।
अंत में विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। दीपोत्सव का समापन उल्लास और प्रकाश के संदेश के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।