{"_id":"6aa2bc8829daa6b1cb017ff1","slug":"video-cyber-fraudsters-withdraw-money-despite-bank-account-being-locked-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाता लॉक होने के बावजूद साइबर ठगों ने निकाले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाता लॉक होने के बावजूद साइबर ठगों ने निकाले रुपये
पति-पत्नी के संयुक्त बैंक खाते से 99़ 80 हजार रुपये साइबर ठगों ने दूसरे खाते में स्थानांतरित कर लिए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। बैंक को सूचना देकर खाते को लॉक करवाया। इसके बाद भी उनके खाते से 14 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। सूर्य लोक कॉलोनी, मऊ रोड निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि इंडियन बैंक की खंदारी शाखा में उनका और पत्नी कांति देवी का संयुक्त खाता है। 1 सितंबर को साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 99,800 रुपये निकाल लिए। रकम मुंबई के शिवम छेदीलाल सरोज नाम के बैंक खाते में गई। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन, थाना पुलिस दोनों जगह शिकायत की। बैंक शाखा में लिखित शिकायत कर खाते को लॉक कराया। इसके बाद भी 3 सितंबर को उनके खाते से 14 हजार रुपये निकल गए। उनके साथ कुल 1,13,800 रुपये की साइबर ठगी हुई है। बैंक में बताया जा रहा है कि एक संचार कंपनी की एप डाउनलोड कर उनके खाते से यह रकम स्थानांतरित की गई है। मामले में डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।