{"_id":"6ad8c6955fcd9755b60c773b","slug":"video-cremation-site-to-be-built-in-sikri-at-a-cost-of-rs-25-lakh-mla-lays-foundation-stone-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीकरी में 25 लाख रुपये से बनेगा अंत्येष्टि स्थल, विधायक ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीकरी में 25 लाख रुपये से बनेगा अंत्येष्टि स्थल, विधायक ने किया शिलान्यास
आगरा में विकासखंड फतेहपुर सीकरी के ग्राम दाऊदपुर में मंगलवार को 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास विधायक चौधरी बाबूलाल ने विधि-विधान के साथ किया। इस दौरान आयोजित जन चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। विधायक चौधरी बाबूलाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना और ग्रामीणों को बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामवासियों ने विधायक का स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर सिंह, थान सिंह प्रधान, चंदन सिंह प्रधान, दीपचंद प्रधान, धर्म सिंह नेताजी, बलदेव, प्रेम पंडित, मगतू पूर्व प्रधान आदि माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।