{"_id":"6a958b39ed85c159e5062804","slug":"video-crackdown-on-power-theft-firs-registered-against-six-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली चोरी पर शिकंजा, छह के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के बरौली अहीर में बिजली चोरी रोकने और लाइन हानि कम करने के लिए जिला प्रशासन और विद्युत विभाग का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देश पर रविवार को उपकेंद्र बरौली अहीर के बरौली टाउन-1 फीडर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करते मिले छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला के साथ विद्युत विभाग के एसडीओ, जेई और प्रवर्तन टीम मौजूद रही। टीम ने घरों और प्रतिष्ठानों में विद्युत कनेक्शनों की जांच की। चेकिंग के दौरान केदार लाल, संदरी, रघुवीर, अमर सिंह, रामजीत और विजय कुमार को विद्युत चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ बिजली अधिनियम-2003 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पिछले 15 दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब तक अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी के दौरान विद्युत चोरी के मामलों में 34 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कटिया डालकर, मीटर में छेड़छाड़ या उसे बाईपास कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी रोकने के लिए उच्च लाइन हानि वाले क्षेत्रों और फीडरों को चिह्नित कर औचक निरीक्षण किए जाएंगे। चोरी पकड़े जाने पर कनेक्शन काटने के साथ ही संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बड़े बकायेदारों और लंबे समय से बिल जमा नहीं करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।