{"_id":"6ac3e58c6f192ee7f50fa97c","slug":"video-congress-workers-clash-with-police-while-trying-to-take-out-procession-after-release-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रिहाई पर जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रिहाई पर जुलूस निकाल रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के आगरा स्थित आवास पर प्रदर्शन के साथ ही अमर्यादित शब्द लिखने पर जेल गए छह कांग्रेसी रविवार सुबह रिहा हो गए। जेल से रिहा होने के दाैरान कांग्रेसी जुलूस निकालने की तैयारी कर रहे थे। इसकी जानकारी पर थाना हरीपर्वत पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेसियों को जुलूस निकालने से रोक दिया। इससे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हो गई। कुछ देर में थाने से फोर्स पहुंच गई तो कांग्रेसी चले गए। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच तकरार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पहुंचकर सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सीईसी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव और मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि सीईसी लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं। इस्तीफा न देने तक चरणबद्ध आंदोलन होगा। राजामंडी स्थित कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसमें आगरा, मथुरा, बुलंदशहर समेत कई जिलों से कार्यकर्ता आए। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम, ओमवीर यादव, महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, यतेंद्र मुकद्दम, जियाउल रहमान, रामनिवास यादव, सतेंद्र दुबे, हेमंत चाहर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।