Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Condemnation of protest by Congress members at Chief Election Commissioner residence demand for police action
{"_id":"6aba7a5af35ca92ee4043f57","slug":"video-condemnation-of-protest-by-congress-members-at-chief-election-commissioner-residence-demand-for-police-action-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा, पुलिस से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा, पुलिस से कार्रवाई की मांग
आगरा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने की घटना पर माथुर वैश्य समाज ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय व्यापारी सामाजिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और माथुर वैश्य समाज से जुड़े राजू गोयल ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन विरोध की भी एक मर्यादा और सीमा होती है। किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के निजी आवास पर जाकर इस प्रकार का कृत्य करना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। इस घटना से वैश्य समाज में रोष एवं आक्रोश है। हम इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और आगरा पुलिस से मांग करते हैं कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।