{"_id":"6ab7c6ca4c405fa7630bd7b6","slug":"video-body-of-young-man-found-near-colony-in-agra-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में काॅलोनी के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में काॅलोनी के पास मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के सिरौली स्थित भावना कॉलोनी में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे एक युवक का शव खेत के पास पड़ा मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि भावना कॉलोनी में खेत के समीप एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय प्रदीप पुत्र तुलाराम निवासी मनसुखपुरा के रूप में हुई है। वह वर्तमान में भावना कॉलोनी, सिरौली धनौली में अकेला रहता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप शराब पीने का आदी था और अक्सर कॉलोनी में घूमता रहता था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।