{"_id":"6a9404fa52464c429f03d6ca","slug":"video-body-of-teenager-found-near-agra-lucknow-expressway-toll-plaza-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास मिला किशोर का शव
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे किशोर का शव मिला। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस हाथ पर लिखे नाम, कपड़ों और सीसीटीवी फुटेज के सहारे मृतक की पहचान कराने में जुटी है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से करीब पांच मीटर दूर शनिवार की सुबह लखनऊ से आगरा वाली लाइन में सड़क किनारे करीब 17 वर्षीय किशोर का शव मिला। उसके सिर में चोट लगी थी और खून बह रहा था। एक पैर पर भी चोट के निशान मिले हैं। किशोर के हाथ पर मोलू गौतम लिखा हुआ था। वहीं कपड़ों पर टायर के निशान भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई होगी। सूचना पर यूपीडा के अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को मोर्चरी भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि टोल प्लाजा के पास किशोर के कपड़ों पर किसी वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हुई है। शव की पहचान के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। किशोर के हाथ पर लिखे नाम, कपड़ों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सभी थानों में व्हाट्सएप के माध्यम से भी सूचना प्रसारित कराई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।