{"_id":"6ad216027da6eb90b407df82","slug":"video-body-of-a-widow-found-hanging-her-family-alleges-murder-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ककरारा में बृहस्पतिवार देर शाम एक महिला का शव कमरे में पंखे के कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। गांव ककरारा निवासी अर्चना कुमारी (33) पत्नी स्व जितेंद्र बृहस्पतिवार देर शाम अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई, तो परिजनों को चिंता हुई। दरवाजा खटखटाने पर कोई हलचल न होने पर शोर मचाया गया, जिससे आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में शव फंदे पर लटका मिला। नगला किला, शिकोहाबाद से मायके पक्ष के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई उपेंद्र ने आरोप लगाया कि अर्चना की शादी 24 फरवरी 2016 को जितेंद्र के साथ हुई थी। वर्ष 2024 में पति जितेंद्र की नशीली दवा खाने से मौत हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद ससुरालीजन अर्चना पर उसके जेठ के साथ शादी करने का दबाव बनाने लगे। बात न मानने पर जून 2026 से उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। भाई का यह भी आरोप है कि अर्चना ने इस संबंध में पुलिस से दो बार शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। मृतका अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गई है। मायके वालों ने सास, ससुर, देवर और देवरानी पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सीओ जसराना प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।