{"_id":"6aa7dbbd8f9e47c297069e29","slug":"video-beds-full-with-viral-fever-patients-in-sn-medical-college-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन में वायरल फीवर के मरीजों से बेड फुल, ट्रायज यूनिट की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन में वायरल फीवर के मरीजों से बेड फुल, ट्रायज यूनिट की शुरू
इलाज में लापरवाही से वायरल फीवर के मरीजों की हालत गंभीर हो रही है। प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। ऐसे में इमरजेंसी में मरीज भर्ती हो रहे हैं। डायरिया, निमोनिया के मरीज भी आ रहे हैं। इससे इमरजेंसी फुल चल रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ट्रायज यूनिट भी शुरू कर दी है। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 80 बेड की सुविधा है। बीते महीने से बारिश से पारा कम होने और फिर तेज धूप से बढ़ने के कारण वायरल फीवर परेशान कर रहा है। इसमें तेज बुखार आ रहा रहा। जुकाम-खांसी और दर्द से शरीर टूट रहा है। इलाज में देरी या फिर पूरा कोर्स नहीं करने पर थकान, कमजोरी भी हो रही है। प्लेटलेट्स कम होने से घबराहट, सीने में जकड़न की परेशानी भी बन रही है। इसके मरीज भर्ती हो रहे हैं। एसएन में बेड फुल चल रहे हैं। इसके चलते 12 बेड की ट्रायज यूनिट भी शुरू करके मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि वायरल फीवर की वजह से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बेड फुल होने पर गेट के पास ही ट्रायज यूनिट शुरू करा दी है। यहां पर गंभीर मरीजों को घुसते भर्ती कर इलाज मिलेगा। बगल में ही पर्चा काउंटर है, इससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।