{"_id":"6aa8d2891c155a4a030d5099","slug":"power-department-team-attacked-during-electricity-theft-check-in-achhnera-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिट गई बिजली विभाग की टीम: अछनेरा में चेकिंग करने गई थी, जान बचाने के लिए लगाई पड़ी दौड़; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिट गई बिजली विभाग की टीम: अछनेरा में चेकिंग करने गई थी, जान बचाने के लिए लगाई पड़ी दौड़; केस हुआ दर्ज
Tue, 15 Sep 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:37 AM IST
सार
अछनेरा के कठवारी गांव में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और कर्मचारियों से मारपीट व अभद्रता की। आरोप है कि बिजली चोरी का तार काटने के बाद तीन लोग उग्र हो गए और विद्युत सामग्री छीन ली। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के अछनेरा क्षेत्र के गांव कठवारी में सोमवार की दोपहर चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता की। मामले में जेई ने तीन लोगों के खिलाफ थाना अछनेरा में तहरीर दी है।
कुकथला उपकेंद्र के प्रभारी जेई सुनील कुमार सोमवार दोपहर, लाइनमैन भूपेंद्र सिंह और अन्य कर्मियों के साथ कठवारी गांव में बकाया बिजली बिल जमा कराने और बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान टीम ने पाया कि कठवारी निवासी एक व्यक्ति बिजली चोरी कर रहा है। टीम ने तार काट दिया।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी व उसके साथ मौजूद दो अन्य लोग उग्र हो गए। विद्युतकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हमला कर दिया। जेई सुनील कुमार और लाइनमैन के हाथ से विद्युत सामग्री छीन ली। बिजलीकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने घटना की सूचना अछनेरा पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कुकथला चौकी पर लेकर आई। जेई ने अछनेरा थाने पहुंचकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिमी जोन डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि बिजली विभाग की टीम से अभद्रता और मारपीट के मामले में तहरीर मिली है। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।