{"_id":"6b02c35039bb739a000e8c3d","slug":"video-agra-bsp-rally-national-coordinator-akash-anand-attack-on-bjp-and-sp-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा', आकाश आनंद बोले- भाजपा सरकार में 10 साल में दो डिप्टी सीएम, दलित एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'गिरगिट की तरह रंग बदल रही सपा', आकाश आनंद बोले- भाजपा सरकार में 10 साल में दो डिप्टी सीएम, दलित एक भी नहीं
आगरा में एत्मादपुर के मॉडल स्कूल मैदान में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है, डबल डिप्टी सीएम हैं, लेकिन इनमें दलित कोई भी नहीं। बीजेपी को पिछले 10 साल में कोई भी दलित नेता उत्तर प्रदेश के लिए नहीं मिला। उन्होंने सपा-कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। इस गिरगिट को पहचान लीजिए, यह वही लोग हैं, जिन्होंने संसद में एससी-एसटी एक्ट के में प्रमोशन का विरोध किया था। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी शिक्षा, रोजगार के नाम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।