{"_id":"6aa7f31407d1a61b3009e9fa","slug":"video-agra-based-national-level-athlete-killed-two-teammates-injured-in-collision-with-trailer-truck-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेलर की टक्कर से आगरा के राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, दो साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेलर की टक्कर से आगरा के राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत, दो साथी घायल
आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक सड़क हादसे में आगरा के राष्ट्रीय टारगेट बॉल खिलाड़ी देव कुमार कौशिक (20) की मौत हो गई। दो साथी घायल हैं। तीनों बाइक से धौलपुर होते हुए ग्वालियर जा रहे थे। धौलपुर पुलिस ने बताया कि आगरा के मोती कटरा निवासी देव कुमार कौशिक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ रविवार सुबह आगरा से बाइक पर सरमथुरा इलाके में स्थित दमोह झरने पर घूमने आए थे। सरमथुरा में घूमने के बाद तीनों युवक बाइक से धौलपुर से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। रास्ते में चंबल पुल के पास तीनों चंबल नदी देखने के लिए रुके। इसी दौरान एक डिवाइडर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में देव कुमार कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार 18 वर्षीय कृष्णा और 23 वर्षीय कान्हा घायल हैं। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।