Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Abhishek with a mixture of Gangajal and sugar syrup, massage with almond oil... the Swetark Ganesh will be adorned with divine decorations on Ganesh Chaturthi.
{"_id":"6a9fb4bad557c61a2004fd0e","slug":"video-abhishek-with-a-mixture-of-gangajal-and-sugar-syrup-massage-with-almond-oil-the-swetark-ganesh-will-be-adorned-with-divine-decorations-on-ganesh-chaturthi-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गंगाजल-शर्करा रस से अभिषेक, बादाम तेल से मालिश... गणेश चतुर्थी पर स्वेतार्क गणेश का होगा दिव्य शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गंगाजल-शर्करा रस से अभिषेक, बादाम तेल से मालिश... गणेश चतुर्थी पर स्वेतार्क गणेश का होगा दिव्य शृंगार
आगरा। गणेश चतुर्थी पर सिकंदरा स्थित सर्वमनोकामना पूरक सिद्ध श्री स्वेतार्क गणेश मंदिर में भगवान गणेश का विशेष पूजन और शृंगार किया जाएगा। भादों मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणपति को पहले गंगाजल और शर्करा रस से स्नान कराया जाएगा। इसके बाद शुद्ध बादाम के तेल से करीब एक से डेढ़ घंटे तक मालिश की जाएगी। मालिश के बाद इत्र और सिंदूर से भगवान का शृंगार कर सिंदूर का चोला चढ़ाया जाएगा।
गणेश सेवक अनु शर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर श्री स्वेतार्क गणेश को सोने और चांदी के वर्क से सजाया जाएगा। भगवान को रत्न जड़ित पोशाक, मुकुट-हार और सच्चे मोतियों का हार धारण कराया जाएगा। मंदिर में फूल बंगला सजाकर गणपति को मोदक का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद दिव्य आरती और श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ होगा।
उन्होंने बताया कि श्री स्वेतार्क गणेश की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। भादों मास शुरू होते ही मंदिर में विशेष अनुष्ठान शुरू हो जाते हैं, जो पूरे भादों मास तक चलते हैं। गणेश चतुर्थी पर होने वाले विशेष पूजन में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करेंगे।
यहां होगा आयोजन: श्री स्वेतार्क गणेश मंदिर, HIG-519, सेक्टर-16ए, पुष्पांजलि गार्डेनिया अपार्टमेंट के बगल में, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।