Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
A woman was locked in a room and beaten mercilessly, leaving blue marks all over her body; she managed to escape with the help of neighbors. Her infant was snatched away, and she reached the police station along with her mother to file an FIR.
{"_id":"6ad507f9544dd7c16304fd66","slug":"video-a-woman-was-locked-in-a-room-and-beaten-mercilessly-leaving-blue-marks-all-over-her-body-she-managed-to-escape-with-the-help-of-neighbors-her-infant-was-snatched-away-and-she-reached-the-police-station-along-with-her-mother-to-file-an-fir-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटी महिला, शरीर पर बने नीले निशान; पड़ोसियों की मदद से बच सकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटी महिला, शरीर पर बने नीले निशान; पड़ोसियों की मदद से बच सकी जान
आगरा के बाह के बिक्रमपुर घाट गांव में घर के कमरे में बंद कर सूरजमुखी को इस कदर पीटा कि शरीर पर चोट के नीले निशान बन गये। पड़ोसियों की मदद से उसकी जान तो बच गई, लेकिन गोद से दुधमुंहा बच्चा छीन लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्चे समेत ससुराली घर पर नहीं मिले। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल कराया है। बिक्रमपुर घाट की सूरजमुखी ने बाह थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक 15 अक्टूबर को रात 8 बजे वह घरेलू काम कर रही थी। तभी पति नीलू, जेठ श्यामबाबू, सास लौंगश्री ने गाली गलौज के विरोध पर उसे कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ लात, घूसों, डंडों से मारपीट की। चीखने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पड़ोसी आए, तब उसकी जान बच सकी। धमकी दी है कि शिकायत की तो जान से मार देंगे। पड़ोसियों के फोन मायके में कॉल की। मां के साथ घर से निकल पाई। उसका एक साल का बेटा भी छीन लिया है। मां के साथ थाने पहुंची सूरजमुखी की तहरीर पर बाह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल कराया है। बच्चे को दिलाने के लिए पुलिस घर पर पहुंची, लेकिन कोई मिला नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।