{"_id":"6a9a95f94b4bb3df0e0ec208","slug":"video-31-kg-three-tier-cake-prepared-in-just-12-hours-for-krishnas-birthday-at-banke-bihari-temple-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 12 घंटे में तैयार हुआ 31 किलो का स्पेशल केक, पार्किंग मॉडल से सजा; बांके बिहारी मंदिर में होगा कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 12 घंटे में तैयार हुआ 31 किलो का स्पेशल केक, पार्किंग मॉडल से सजा; बांके बिहारी मंदिर में होगा कट
जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में कान्हा का जन्मदिन इस बार खास अंदाज में मनाया जाएगा। इसके लिए 31 किलो का तीन मंजिला विशेष केक आगरा में तैयार किया गया है। खास बात यह है कि केक का ऑर्डर जन्माष्टमी से ठीक एक दिन पहले मिला और करीब 12 घंटे में इसे तैयार कर दिया गया। शुक्रवार को वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केक की कटिंग करेंगे।
मिष्ठान भंडार के मालिक उमेश गुप्ता बताते हैं कि केक तैयार करने में करीब 20 लोगों की टीम लगातार जुटी रही। डिजाइन तैयार करने में समय लगा। उसी के आधार पर तीन मंजिला केक को तैयार किया गया है।
केक की पहली मंजिल पर पार्किंग का मॉडल बनाया गया है। इसमें चॉकलेट से तैयार की गई गाड़ियों को सजाया गया है। केक को मंदिर की थीम और जन्माष्टमी के अनुरूप आकर्षक रूप दिया गया है।
56 भोग के साथ 56 तरह की काजू कतली भी
जन्माष्टमी के लिए 56 भोग की विशेष तैयारी की गई है। इसके अलावा 56 प्रकार की काजू कतली भी तैयार की गई है। इन्हें भी बांके बिहारी मंदिर भेजा जाएगा। जन्माष्टमी समारोह के दौरान केक कटिंग के साथ कान्हा का जन्मदिन मनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।