फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri constable son six year old paramis dcm road accident chhatari

यूपी: बाजार से लौट रहा था पुलिसकर्मी का परिवार, बेटे को लगा पेशाब तो रोकी थी कार; तभी मौत बनकर आई डीसीएम

Sun, 25 Oct 2026 08:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: विकास कुमार Updated Sun, 25 Oct 2026 08:39 PM IST
सार

रविवार शाम करीब 5 बजे कुलदीप चौधरी अपनी बैगन आर कार से पत्नी व बच्चों के साथ मैनपुरी से खरीदारी कर वापस थाने लौट रहे थे। औंछा क्षेत्र के छतारी गांव के समीप पहुंचने पर उनके बेटे परमिस को पेशाब लगी, जिस पर उन्होंने गाड़ी रोक दी। जैसे ही गाड़ी रुकी, बच्चे ने खिड़की खोली और नीचे उतरा। ठीक उसी समय औंछा की तरफ से आई एक अनियंत्रित डीसीएम ने परमिस को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
mainpuri constable son six year old paramis dcm road accident chhatari
मृतक परमिश चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मैनपुरी स्थित औंछा थाना क्षेत्र के छतारी गांव के समीप रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। बाजार से लौट रहे एक कॉन्स्टेबल के छह वर्षीय बेटे को तेज रफ्तार डीसीएम ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

यूकेजी में पढ़ता था परमिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बालक परमिस चौधरी (6) कस्बा औंछा स्थित आरपीएस एजुकेशनल एकेडमी में यूकेजी का छात्र था। उसके पिता कुलदीप चौधरी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल हैं और मूल रूप से जिला मथुरा के थाना राया अंतर्गत गांव अनौडा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के वक्त पेशाब कर रहा था परमिस
रविवार शाम करीब 5 बजे कुलदीप चौधरी अपनी बैगन आर कार से पत्नी व बच्चों के साथ मैनपुरी से खरीदारी कर वापस थाने लौट रहे थे। औंछा क्षेत्र के छतारी गांव के समीप पहुंचने पर उनके बेटे परमिस को पेशाब लगी, जिस पर उन्होंने गाड़ी रोक दी। जैसे ही गाड़ी रुकी, बच्चे ने खिड़की खोली और नीचे उतरा। ठीक उसी समय औंछा की तरफ से आई एक अनियंत्रित डीसीएम ने परमिस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग निकला।

विज्ञापन

घटना के बाद मौके से भागा डीसीएम चालक
दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। अपर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सीओ सच्चिदानंद सिंह और औंछा इंस्पेक्टर चन्द्रपाल सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस फरार डीसीएम और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

परिवार ने किया पोस्टमार्टम से इनकार
इस हृदयविदारक घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुखी स्वजनों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत होने वाले पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया और बालक के शव को लेकर अपने मूल गांव मथुरा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed