{"_id":"6aad4b14d76a8310ff0bd900","slug":"video-305-patients-received-treatment-at-health-camp-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्वास्थ्य शिविर में 305 मरीजों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्वास्थ्य शिविर में 305 मरीजों को मिला उपचार
आगरा-जगनेर रोड स्थित नाैमील के शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्व मनजीत सिंह की स्मृति में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हड्डी रोग, बालरोग, स्त्री रोग, कान-नाक-गला, हृदय रोग,मधुमेह विशेषज्ञ और जनरल फिजिशियन समेत विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। चिकित्सकों ने 305 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क उपचार एवं परामर्श दिया, जांच के दौरान 32 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। आयोजक पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने बताया कि स्व. मनजीत सिंह की स्मृति में पिछले 26 वर्षों से प्रत्येक माह की 18 तारीख को यह स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की जांच के साथ उन्हें आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। आंखों के ऑपरेशन के लिए चिह्नित मरीजों को आगे की उपचार प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में डॉ. संजीव पाल सिंह,अशोक लवानिया, वीरेंद्र शर्मा उर्फ भोले, डॉ.नीतू वर्मा, सीमा चौधरी, ब्लॉक प्रमुख उत्तम काका, सियाराम चाहर, मोहन सिंह चाहर, पार्षद नेत्रपाल सिंह, मोहन सिंह सोलंकी, विजयपाल सिंह, प्रवेंद्र फौजदार, सत्यभान सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।