{"_id":"6a940518ae00ad956a0bb3fe","slug":"video-18-buffaloes-that-went-to-drink-water-in-khari-river-got-trapped-in-water-hyacinth-two-died-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खारी नदी में पानी पीने गईं 18 भैंस जलकुंभी में फंसीं, दो मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खारी नदी में पानी पीने गईं 18 भैंस जलकुंभी में फंसीं, दो मरीं
आगरा के अकोला ब्लॉक क्षेत्र के गांव चैंकोरा में शनिवार शाम खारी नदी में पानी पीने गईं 18 भैंसें घनी जलकुंभी में फंस गईं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दो भैंस को मृत अवस्था में बाहर निकाल लिया, जबकि शेष 16 भैंसों की तलाश देर शाम तक जारी रही। किसान रोजाना की तरह अपने पशुओं को चराने के लिए नदी किनारे ले गए थे। इसी दौरान कमल सिंह की 12 और वीरेंद्र की 6 भैंसें पानी पीने के दौरान नदी में फैली जलकुंभी के दलदल में जा फंसीं। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह पुलिस बल व दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। एसडीएम किरावली अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर भी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत अभियान का जायजा लिया। इस दौरान रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश चाहर, संतोष चाहर, भाजपा नेता अरविंद चाहर, पदम चाहर, भिक्की मुखिया और जगबीर चाहर ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक किसानों को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।