{"_id":"6ace436b9fc102fbe20f7cde","slug":"video-12-foot-long-python-found-in-a-field-along-the-southern-bypass-panic-ensues-among-farmers-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दक्षिणी बाईपास किनारे खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, किसानों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दक्षिणी बाईपास किनारे खेत में मिला 12 फीट लंबा अजगर, किसानों में मची अफरा-तफरी
आगरा के न्यू दक्षिणी बाईपास स्थित कुंठाबली गांव में मंगलवार सुबह किसान वीरेंद्र सिंह के खेत में करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। खेत में अजगर को देखकर किसान घबरा गए और उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों व वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद स्नेक कैचर कैलाश की मदद से अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब 1 घंटे तक चले अभियान के बाद टीम को अजगर को सुरक्षित पकड़ने में सफलता मिली। अजगर पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वनरक्षक अवधेश यादव ने कहा कि पकड़े गए अजगर की लंबाई करीब 12 फीट और वजन लगभग 30 किलोग्राम था। उसकी उम्र करीब 6 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।