{"_id":"6b0072067d3be03231063408","slug":"video-11-couples-tied-the-knot-at-mass-wedding-ceremony-in-agra-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ग्यारह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, समाज ने निभाई बेटियों की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ग्यारह जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, समाज ने निभाई बेटियों की जिम्मेदारी
आगरा में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर सद्भावना पार्क सेवा समिति की ओर से कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में तृतीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 11 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। समाज के लोगों ने बेटियों का कन्यादान कर उन्हें गृहस्थी का जरूरी सामान भेंट किया। आशीर्वाद और शुभकामनाओं के बीच बेटियों की विदाई हुई तो माहौल भावुक हो उठा। समारोह में यज्ञाधीश संत रामदास महाराज ने कहा कि समाज के सहयोग से जब किसी बेटी का हाथ योग्य वर के हाथ में सौंपा जाता है। राजकुमार गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मानपूर्वक विदा करना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समिति अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल और महामंत्री विनोद गर्ग ने बताया कि यह आयोजन 11 परिवारों के जीवन में नई शुरुआत का अवसर बना। सुबह 10 बजे श्रीराम चौक से बैंड-बाजों के साथ दूल्हों की बरात निकाली गई। सद्भावना पार्क पहुंचने पर बरात का स्वागत समिति की महिला सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से किया। सभी नवदंपतियों को नई गृहस्थी का सामान भेंट किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर जोड़ों ने जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रभारी डॉ. आदित्य रस्तोगी, डॉ. एकता अग्रवाल, संरक्षक अनिल गोयल, श्रीभगवान अग्रवाल, महेशचंद अग्रवाल, सुशील गुप्ता, बंगालीमल अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, चारू गर्ग, सीमा अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, शुचि गर्ग आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।