{"_id":"696f38d568082e1559073ca7","slug":"video-wrestler-great-khali-once-again-appeared-before-the-media-in-the-tehsildar-controversy-case-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार विवाद मामले में फिर मीडिया के सामने आए खली, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार विवाद मामले में फिर मीडिया के सामने आए खली, जानिए क्या कहा
तहसीलदार विवाद मामले में अंतरराष्ट्रीय रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली एक बार फिर मीडिया के सामने आए। मंगलवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पांवटा साहिब के राजस्व विभाग अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। खली ने आरोप लगाया कि देवों व वीरों की भूमि पांवटा साहिब में ऐसे भ्रष्टाचारी अफसर बैठे हैं, जिन्हें लगता है कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। सारा पांवटा साहिब बेच दिया गया है। कहा कि वे अधिकारी जरूर है लेकिन संविधान से ऊपर नहीं है। खली ने कहा कि भूमि विवाद में वह अकेले नहीं हैं और कई लोग भी पांवटा साहिब के राजस्व विभाग अधिकारी से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि सुरजपुर में उन्होंने जो जमीन खरीदी है वह खून पसीने की कमाई से ली है। खली ने तहसीलदार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपनी मर्जी से ततीमे काटने व राजिस्ट्री की जा रही है। हमने मामला ध्यान में लाया था कि एक रजिस्ट्री हुई, लेकिन उसका भुगतान नहीं हुआ। कहा कि यदि जमीन खरीद के सबूतों लेने तहसील कार्यालय जाते हैं तो बनाए गए सबूतों मिटा दिए जाते हैं। एसडीएम कार्यालय में भी सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलेंगे और जांच की मांग करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।