{"_id":"6aa3edd321723b83f30c459e","slug":"shimla-administrative-reshuffle-at-the-secretariat-22-grade-ii-superintendents-transferred-following-promoti-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल, ग्रेड टू 22 अधीक्षकों का पदोन्नति के बाद तबादला स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल, ग्रेड टू 22 अधीक्षकों का पदोन्नति के बाद तबादला स्थानांतरण
Fri, 11 Sep 2026 05:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Sep 2026 05:32 PM IST
सार
18 अधीक्षकों को पदोन्नति के बाद विभिन्न विभागों में तैनात किया गया है। चार अधीक्षकों का एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल सचिवालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकार ने सचिवालय में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने 22 अधीक्षक ग्रेड टू के पदोन्नति और स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 18 अधीक्षकों को पदोन्नति के बाद विभिन्न विभागों में तैनात किया गया है। चार अधीक्षकों का एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरण किया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में सतिंद्र कुमार को शिक्षा-सी, मीना को ईएसटी एंड सीसी और राकेश कुमार वर्मा को स्वास्थ्य-ए विभाग में भेजा गया है।
विज्ञापन
विक्रांत को कार्मिक-तीन, रमन शर्मा को मुख्यमंत्री-सी और अश्विनी कुमार को उद्योग मंत्री कार्यालय में तैनाती मिली है। मनोज कुमार को मुख्यमंत्री निर्वाचन क्षेत्र और दिलीप कुमार को एसजे एंड ई-बी विभाग में स्थानांतरित किया गया है। कृष्ण गोपाल शर्मा को बागवानी, राकेश चंद को स्वास्थ्य-बी और बलजीत कुमार को वन-ए विभाग में पदोन्नत किया गया है। राजेश कुमार को भर्ती निदेशालय, नरेश कुमार को मुख्यमंत्री निर्वाचन क्षेत्र और अंजना ठाकुर को कार्मिक-दो में नई जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
नरेंद्र और मन सिंह को शिक्षा-ए विभाग में तैनात किया गया है। बलदेव राज को एसए-टेलीफोन और संजीव शर्मा को जीएडी-ए विभाग में भेजा गया है। पदोन्नति के अलावा चार अधीक्षकों का स्थानांतरण भी किया गया है। रचना शर्मा को भर्ती निदेशालय से एलईपी विभाग में भेजा गया है। प्रकाश चंद को एलईपी से उद्योग-ए विभाग में स्थानांतरित किया गया है। अश्विनी को जीएडी-ए से गृह-सतर्कता विभाग में नई तैनाती मिली है। कृष्ण कुमार को परिवहन विभाग से राजस्व-सी विभाग में भेजा गया है।
विज्ञापन